संतुस्ट बनाम असंतुस्ट
मै दिल्ली से जयपुर जा रहा था बस से,मेरे से पिछले सिट पर दो सज्जन बैठे थे.
उनकी बातो से लग रहा था कि वो लोग बचपन के दोस्त हैं,और कुम्भ के मेले में
बिछुर गए थे, अब १५ सालों के बाद मिले है. वो अंतिम बार जब मिले थे तब दोनों
एक ही कम्पनी में काम करते थे. मैं उन लोगो की बात बरे ध्यान से सुन रहा था.
उनकी बातो से आगे पता चला कि उन में से एक अब भी उसी कंपनी में काम कर
रहा है,और तब उसका वेतन ६५०० था अब १८००० हो चूका है.उसके उलट दुसरे
व्यक्ति जो १५ साल पहले काम छोर कर चला गया था और कई कंपनियों में काम
करते हुए अब अपना काम सुरु कर लिया है इस समय उसकी कमाई करीब करीब
डेढ़ लाख रूपये प्रति माह है.मेरे दिमाग में संतुष्ट और असंतुष्ट इन दोनों शब्दों ने
एक साथ जन्म लिया,
मैंने आज तक जो भी साहित्य या धार्मिक ग्रन्थ पढ़ा है या सुना है उसका
सार यही था कि संतुष्टि में ही जीवन का मूल आनंद है,इश लिए थोरे में ही इन्शान
को संतुस्ट रहना चाहिए,इसका उदाहरण मेरे सामने था लेकिन अगले ही पल एक
बात और मेरे मन में आई कि ये आदमी जिस बस में सवार हो कर जयपुर जा
रहा है,वह टाटा कंपनी कि बनाई हुई है इशी आदमी कि तरह यदि जे आर डी टाटा
भी अपने युवा कल में ही संतुस्ट हो गए होते तो हम लोग आज सायद बस कि -
बजाय बग्गी में सफ़र कर रहे होते.और टाटा सिर्फ एक बस कि कम्पनी स्थापित
कर के यदि संतुस्ट हो गए होते तो आज उन लाखो करोरों परिवार का क्या होता
जो उस कम्पनी में काम पर रहे हैं या टाटा से किसी तरह से जुरे हुए है.
कहते है आवश्यकता आविष्कार कि जननी होती है, इसलिए आदमी को निरंतर
आवश्यकता मह्सुश करते रहना चाहिए और उसको पाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील
रहना चाहिए.आज कल के तेजी से भागती जिन्दगी में असंतुस्ट रहना ही सफलता
कि सीढ़ी है अपना लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखना चाहिए.लेकिन ऐशा नहीं है कि संतुस्ट
शब्द का हमारे जीवन में कोई स्थान नहीं है संतुष्ट का मायने मेरे हिशाब से अलग है
जैसे हम किसी काम को शुरू करते है उस काम को सफलता पूर्वक ख़तम करने पर
हमें खुसी से उछलना नहीं चाहिए बल्कि हमें अपनी संतुष्टि रूपी सहमति प्रदान करनी
चाहिए और आगे के काम में जुट जाना चाहिए.

No comments:
Post a Comment