इश उपचुनाव के नतीजे कथित हिंदुत्व वादियों के लिए एक सबक है, संप्रदाय के नाम पर अब जनता वोट नही देती है, अच्छा होगा समय रहते ये लोग मोदी की तरह राष्ट्रवादी बन जाएं, जब से केंद्र में मोदी की सरकार बनी है, तब से लगभग हर दिन हर महीने हिंदूवादी संगठन के नेताओं के उलटे सीधे बयान आने लगे है, जिससे कई बार सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है, इन लोगों को समझना चाहिए अब वो जमाना नही रहा, जिस तरह कांग्रेस या अन्य दल अब मुसलमानों को भाजपा से डरा कर वोट नही ले सकते, उसी तरह हिन्दू नेता अब मुसलमानो या मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट नही ले सकते, अब जनता सिर्फ विकास चाहती है, मोदी को शिखर पर बैठाने का लोगों का यही एक उद्देश था,क्योंकि लोग गुजरात के विकास और सुशासन से अवगत थे, लेकिन इन लोगों के कटु वचनो से देश में विकास और सुशासन को निश्चित ही नुकशान पहुंचेगा, अब समय है मोदीजी का सबलोग साथ दें और देश समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं,
No comments:
Post a Comment