अन्ना जी ! देश आपके साथ है
लोकपाल बिल को स्तीत्व में आए लगभग चार दशक
हो चुके हैं,इश दौरान न जाने कितने बिल संसद में आए
और पास हुए पर लोकपाल विधेयक आज तक धक्के खा
रहा है ,भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद बिल
मंडल आयोग एवं डंकल प्रताव था जिसे सरकार ने
राजनितिक हित की वजह से येन केन प्रकरेण पास करवा ही
लिया, परन्तु लोकपाल से किसी का हित नहीं जुड़े होने के
कारण आज तक पास नहीं हो पाया, यही कारण है
देश आज भ्रस्टाचार की वजह से सोने की चिड़िया के जगह
कोयले की चिड़िया बन कर रह गयी है
नेता लोग चुनावी सभा में आज भी भ्रष्टाचार के खिलाफ
खूब भाषण करते हैं पर जब वक्त आता है तो हम आज देख रहे
की कैसे श्री अन्ना हजारे से सरकार कानून बनाने को लेकर
झूठा तर्क वितर्क कर रही है,शर्म आनी चाहिए इश सरकार को
कैसे अपने को भ्रस्टाचार में बनाए रखने के लिए देश की जनता
से मोल भाव कर रही है,
राहुल गाँधी ! आप कहाँ है ??????
आप गरीब के घर में रोटी खाने जाते है, गरीबों के गली मोहल्ले
में घूमते नजर आ जाते है मिडिया के साथ, युवाओं को एक जुट
होने का अवाहन करते रहते है टीवी पर, देश को महाशक्ति
बनाने का दावा करते है, भारत को भ्रस्टाचार मुक्त करना चाहते
है - देखिये दिल्ली (जन्तर - मन्तर) में वो सारे युवा, वो गरीब
जनता , जन सेलाब आया हुआ है, कुछ फरियाद लेकर
आपके सरकार के पास, उनकी भी सुनिए,वहां भी आप जाइये
बहुत बड़ा वोट बैंक है वहां ,कहाँ छुपे है आप ??????.

No comments:
Post a Comment